घाटशिला, जून 12 -- चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौठिया गांव के पास चाकुलिया- माटीहाना मुख्य सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर संजय रावत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे अपनी बाइक संख्या ओडी 15 एल 9496 के साथ सड़क के किनारे खड़े थे। तभी बहरागोड़ा की ओर से आ रहे धान से लदे चार चक्का माल वाहक गाड़ी संख्या ओडी 09 एजी- 0758 बाइक को रौंद दिया और सड़क के किनारे पलट गया। संजय राउत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनका बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चार चक्का वाहन का योगेंद्र पातर नामक चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने वाहन के खलासी पिंटू पातर को पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पह...