घाटशिला, अगस्त 23 -- चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया की बड़ामारा पंचायत के एक गांव की युवती के साथ बंगाल सीमा से सटे चांदुआ जंगल में बंगाल के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार रात की है। युवती के बयान पर शनिवार को दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। मेडिकल जांच के लिए युवती को चाकुलिया सीएचसी में भेजा गया। वहां से युवती को जमशेदपुर भेजा गया है। दोनों युवक पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के चांदुआ गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, युवती गुरुवार को चाकुलिया बाजार आई थी। बाजार में बंगाल के चांदुआ का छोटू मुर्मू उर्फ मंगल मुर्मू मिला। छोटू मुर्मू को वह पहले से जानती थी। छोटू मुर्मू बाइक पर बैठा कर उसे चांदुआ जंगल में ले गया। वहां पर उसने अपने दोस्त बंगाल के चांदुआ गांव के ही कांग्रेस मुर्मू को बुलाया। दोनों ने उसके साथ...