घाटशिला, मई 28 -- चाकुलिया: चाकुलिया में गुरुवार को कुर्बानी का त्यौहार बकरीद धूमधाम तथा आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाया गया। बकरीद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। चाकुलिया के ईदगाह में गुरुवार की सुबह 7 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। ‌मौलाना मोहम्मद अजीज ने बकरीद की नमाज अदा करवाई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बकरीद का मुबारकबाद दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई पीतांबर मंडल और चमा उरांव भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मो गुलाब,मोहम्मद साजिद, हैदर अली,असगर खान, फजरुल रहमान,मिन्हाज अख्तर,मो अफजल,मो डब्लू समेत मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- उत्साह और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज ईदगाह सम...