घाटशिला, मार्च 21 -- चाकुलिया: चाकुलिया में शनिवार को आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। चाकुलिया के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। भीड़ के कारण नमाज दो जमातों में अदा की गई। पहली नमाज सुबह 8:00 बजे और दूसरी 8:30 बजे पढ़ी गई।मस्जिद के इमाम मो अजिज और मुफ्ती मोहम्मद सिद्दीक ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष साजिद खान, सचिव हैदर अली, पूर्व वार्ड पार्षद असगर हुसैन, पार्षद मोहम्मद गुलाब,मो महबूब, मो कलीम,फजरुल रहमान,मो अमन,मो इनामुल,मो इरफ़ान,खुर्शीद हसन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पंच...