घाटशिला, जनवरी 5 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर लोधाशोली और चौठिया के बीच रविवार की दोपहर एक जंगली हाथी के अचानक आ जाने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 12 बजे चाकुलिया से बहरागोड़ा की ओर जा रहे एक बाइक सवार पुरुष और महिला उस वक्त मौत के मुंह से बाल-बाल बच गए जब हाथी उनके बिल्कुल करीब आ गया। दोनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक छोड़ी और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि गुस्से में आए जंगली हाथी ने उनकी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी का आतंक यहीं नहीं रुका सड़क किनारे घास चर रहे मवेशियों को भी हाथी ने काफी दूर तक दौड़ाया। इससे आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक उक्त जंगली हाथी पश्चिम बंगाल के चांदुआ जंगल से भटककर सीमा पार करते हुए चाकुलिया के चौठिया बुढ़ीसोल जंगल में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.