जमशेदपुर, अगस्त 23 -- चाकुलिया-बुरामारा नई रेल लाइन के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने नई लाइन को लेकर जमीन संबंधी सूचना पहले ही प्रकाशित की थी। बीते सप्ताह झारखंड क्षेत्र स्थित नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का आदेश भी जारी हुआ था। 1459 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में चाकुलिया से बुरामारा तक 59 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इसकी आधारशिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रखी थी। नई लाइन पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन चलाने की योजना है। यह झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ेगी। इससे चाकुलिया से बारीपदा और बालेश्वर की दूरी कम हो जाएगी। खड़गपुर को बाईपास करने से तीनों राज्यों को एक वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। रेलवे को यात्री ट्रेन संचालन...