जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के खड़गमंडल में चाकुलिया-बुरामारा नई रेल लाइन पर 75 अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनेंगे। इससे झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के ग्रामीणों को लाइन से अलग आवागमन में सहूलियत होगी। रेलवे के अनुसार, नई लाइन के लिए झारखंड 49, ओडिशा 23 और बंगाल में तीन अंडरब्रिज राहगीरों की सुरक्षा में प्रस्तावित हैं। मालूम हो कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन का शिलान्यास किया था। रेलवे 60 किमी नई लाइन बिछाने में 1639 करोड़ खर्च करेगा। रेलवे ने झारखंड व ओडिशा में नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहित कर ली है। चाकुलिया-बुरामारा लाइन के बीच पांच रेलवे स्टेशन बनेंगे, ताकि ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर यात्रियों को सहूलियत होगी। चाकुलिया-बुरामारा लाइन शुरू होने से ट्रेन आवागमन का एक नया मार्ग खुलेगा। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.