चाकुलिया प्रखंड में 32 प्रतिशत हुई है धान की रोपनी
घाटशिला, जुलाई 26 -- चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया में जुलाई माह में हुई बारिश से धान की रोपनी में तेजी आ गयी है। खेतों में पानी भर गया है। क्षेत्र के किसान कृषि कार्य में जुट गए हैं। धान की रोपनी के लिए खेत तैयार किया जा रहा है और रोपनी हो रही है। प्रखंड कृषि विभाग के मुताबिक जुलाई माह में शनिवार तक 349 एमएम बारिश हुई है। इसके कारण धान की रोपनी में तेजी आयी है। ग्रामीण इलाके की महिला मजदूरों को भी काम मिलने लगा है। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार तक 32% धान की रोपनी होने का अनुमान है। प्रखंड में धान रोपनी का लक्ष्य 12847 हेक्टेयर है। इसमें से 4100 हेक्टेयर खेतों में धान की रोपनी हुई है। यानी कि 25 जुलाई तक 32 प्रतिशत धान की रोपनी हुई है। इधर, स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल बांयी मुख्य नहर और उसकी शाखा नहरों में पानी छोड़े जाने से भी धान की रोपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.