घाटशिला, अप्रैल 10 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के बाद गुरुवार को नपं कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने की। इस बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में वार्ड पार्षदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता पर जोर दिया। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह लगे कचरे के अंबार को हटाने की जरूरत बताई। पार्षदों ने कहा कि नपं क्षेत्र में बंद पड़े चापाकलों और सोलर जल मीनारों की मरम्मत होनी चाहिए, ताकि गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। इसी तरह कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से जलकुंभियों और राजबांध तालाब की सफाई कराने के साथ ही राजबांध तालाब तक जाने के लिए रास्ता बनाने की भी जरूरत बताई गई।नामोपाड़ा में नाली सफाई की मांगजन प्रतिनिधियों ने कहा की बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.