चाकुलिया नपं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक: 17 महीना में 437 लोग हुए आवारा कुत्तों के शिकार
घाटशिला, जून 4 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक एक गंभीर समस्या बन गई है। दिन में मुख्य बाजार बाजार और गली मोहल्लों की सड़कों पर आवारा कुत्ते आतंक मचाते हैं। बच्चों, राहगीरों और बाइक सवारों को काटने के लिए दौड़ाते हैं। वार्ड नंबर 10 में रेलवे के अंडर पास से हवाई पट्टी तक जाने वाली सड़क पर रात दिन इन आवारा कुत्तों का आतंक देखा जा सकता है। प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं आवारा कुत्ते किसी को काटकर जख्मी करते हैं। हैरत की बात है कि शाम होते ही आवारा कुत्तों का जमावड़ा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लग जाता है।
सड़कों पर खतरा परंतु नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों ने आवारा कुत्तों से आम जनों की सुरक्षा के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की है। एक अनुमान के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 400 आवारा कुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.