घाटशिला, मार्च 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित शिल्पी महल क्लब में सोमवार को सेवानिवृत्त शिक्षक मनिंद्रनाथ पलीत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वार्ड पांच के नव निर्वाचित वार्ड सदस्य संजय घोष को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमित राय ने संजय घोष को माला और मनिंद्र पाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर तपन पानी, अनूप मोहंती, रवि दास, दिलीप दास, दीप चक्रवर्ती, बापी महतो, बबलू दत्ता, दिनेश शुक्ला समेत अन्य उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...