घाटशिला, मार्च 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नागा बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को बिहार यूपी जागरण मंच चाकुलिया द्वारा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा को सम्मानित किया। समाज के लोगों ने उन्हें माला और पगड़ी पहनाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। राज कुमार मिश्रा ने कहा कि वे समाज के लिए बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नागा बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द ही किया जाएगा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मंच के सचिव दिनेश सिंह, सिद्धेश्वर सिंह, दिनेश शुक्ला, मंदिर के पुजारी दिलीप पति, रमाकांत शुक्ला, रामाधीन शर्मा, अजीत पांडेय, प्रकाश मिश्रा, विकाश मिश्रा, संजय पासवान, राम कुमार सिंह, सन्नी मिश्रा, अंगद सिंह, सुशांत चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.