घाटशिला, मार्च 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने चाकुलिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन को अनुमंडल कार्यालय के सभागार घाटशिला में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित एवं नगर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी तरीके से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र समेत जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.