घाटशिला, अप्रैल 21 -- चाकुलिया, संवाददाता। लोकप्रिय हिंदी दैनिक हिंदुस्तान में विगत 18 अप्रैल को चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के पास गंदगी से बजबजा रही नाली शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और नाली की सफाई शुरू की। नगर पंचायत के सफाई कर्मी नाली में भरी गंदगी और सड़क के किनारे जमे कचरे को साफ करने में जुटे हैं। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की भी सफाई हो रही है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क तक सड़क किनारे सफाई की मांगइधर, लैंपस कार्यालय के सामने सड़क के किनारे पाइप लीकेज को ठीक करने लिए खोदे गये गड्ढे को भर दिया गया है। यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान असर: चाकुलिया नपं कार्यालय के पास सड़क के किनारे नाली और कचरे की सफाई शुरू स्थानीय निवासियों की मांग है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय से लेकर नेताजी सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.