चाकुलिया नपं कार्यालय के पास सड़क के किनारे खुला गड्ढा दे रहा है दुर्घटना को दावत
घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के पास सड़क के किनारे नगर पंचायत प्रशासन ने जलापूर्ति के पाइप के लीकेज को बंद करने के लिए गड्ढा खोदना कर खुला छोड़ दिया है। यह गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। नगर पंचायत प्रशासन तमाशबीन बना है। जबकि सड़क के पास ही सबर बस्ती है। इस गड्ढे में बच्चों या फिर किसी मवेशी के गिरने संभावना बनी रहती है। जानकारी के मुताबिक विगत एक माह पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क के किनारे पाइप में हुए लीकेज को बंद करने के लिए गड्ढा खुदवाया था। लीकेज को बंद करने के बाद गड्ढे को भरवाया नहीं गया है। रेलवे के अंडरपास से हवाई पट्टी जाने वाली इस सड़क पर आवाजाही अधिक रहती है। मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने के लिए अनेक पुरुष और महिलाएं उक्त सड़क से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.