चाकुलिया नपं: मांस मछली की दुकान लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, सीओ को ज्ञापन सौंपा
घाटशिला, अप्रैल 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के पास वाजपई नगर से सटी केंद्र सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा कर मांस और मछली की दुकान लगाने का स्थानीय निवासियों ने पुरजोर विरोध किया है। इसको लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 10 के पूर्व पार्षद देवानंद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अंचल अधिकारी नवीन पुरती को ज्ञापन सौंपा। मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधन अनंत खलखो और प्रभात मिंज भी उपस्थित थे। इधर, नगर पंचायत कार्यालय में भी ज्ञापन की प्रतिलिपि दी गई है।सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क से सटी केंद्र सरकार की जिस जमीन पर मांस और मछली की दुकानें लगायी जा रही हैं, से करीब ही शिव मंदिर है। साथ ही मुख्य सड़क से प्रतिदिन भारी संख्या में छात्र और छात्राएं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.