घाटशिला, मार्च 8 -- चाकुलिया। चाकुलिया के टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज (डायट) में पुनः डीएलएड की पढ़ाई शुरू करने को लेकर विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा के पटल पर मांग रखी थी। इसको लेकर सरकार ने आदेश निकाला है। पूरे राज्य में प्रमंडल स्तरीय पर पांच प्रमंडल में एक-एक डीएलएड की पढ़ाई के लिए शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में किया जाएगा। इसके लिए कोल्हान प्रमंडल में चाकुलिया डायट को चयन हुआ है। अगले सत्र से डीएलएड की पढ़ाई प्रारंभ करने का आदेश सरकार द्वारा दिया गया है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों में हर्ष है और विधायक समीर मोहंती के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...