चाकुलिया-टाटा मेमू 21 को रद्द, 17 को नहीं आएगी आसनसोल मेमू
जमशेदपुर, जून 17 -- खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 21 जून रविवार को चाकुलिया-टाटानगर मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। 21 जून को हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस व टाटानगर-खड़गपुर एक्सप्रेस 70 मिनट से दो घंटे तक लेट से रवाना होंगी। वहीं, 21 जून को हावड़ा-घाटशिला एक्सप्रेस को खड़गपुर स्टेशन तक चलाने का आदेश हुआ है। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर समेत झारखंड व बंगाल के विभिन्न स्टेशनों की ट्रेनें प्रभावित होंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुसार, 17 व 20 जून को आसनसोल से मेमू ट्रेन टाटानगर नहीं आकर आद्रा से अप-डाउन करेगी। मिदनापुर, खड़गपुर, भोजुडीह, चंद्रपुरा व अन्य मार्ग की कई ट्रेनों को रेलवे ने लाइन ब्लॉक के कारण रद्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- नीलांचल ट्रेन यूपी में बदले मार्ग से चलेगी रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.