घाटशिला, मई 27 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागड़ियास में 2.41 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में पिछले चार माह से एक भी डॉक्टर नहीं है। यह केंद्र एक कंपाउंडर के भरोसे चल रहा है। इससे इस इलाके की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था फेल है। बुधवार को केंद्र में ताला बंद रहा और अनेक मरीज इलाज कराए बगैर लौट गए। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा केंद्र का हाल बेहाल,ना डाक्टर ना व्यवस्थाडॉक्टरों की अनुपस्थिति ग्रामीणों के मुताबिक इस केंद्र में एक महिला चिकित्सक डॉक्टर सुषमा किरण नाग की प्रतिनियुक्त हुई थीं। वें सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आती थीं। परंतु चार माह से वे केंद्र में नहीं आती हैं। इसके कारण यहां आने वाले मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। यह केंद्र एक कंपा...