चाकुलिया के तसरीशोल रिजर्व फॉरेस्ट में काटे गए कई साल और चिरौंजी के पेड़
घाटशिला, सितम्बर 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया वन क्षेत्र के चाकुलिया प्रखंड के तसरीशोल गांव से सटे जंगल में अवैध रूप से साल और चिरौंजी के सैकड़ों पेड़ काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस रिजर्व फॉरेस्ट में जहां पेड़ों की कटाई हुई है वह क्षेत्र कालियाम और जमुआ पंचायत में पड़ता है। सभी पेड़ों को कटर मशीन से काटा गया है। काटे गए पेड़ों के कुछ बोटे टपा दिए गये हैं। जबकि काटे गए अधिकांश पेड़ जंगल में ही पड़े हैं। शाखा नहर के किनारे स्थित इस जंगल में लगभग 300 मीटर लंबे व 30 से 40 फीट चौड़े इलाके में पेड़ों को काटा गया है। यह जंगल रिजर्व फॉरेस्ट की श्रेणी में है। सूचना पाकर सोमवार की सुबह प्रभारी वनपाल संतोषील घोष, वनरक्षी अनूप बेरा और मुकेश गोराई समेत अन्य कर्मचारी जांच को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: आधा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.