घाटशिला, मार्च 8 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव स्थित जाहेर थान में आठ मार्च को धूमधाम से सरहुल पूजा आयोजित होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस पूजा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। नायके बाबा आंपा हांसदा जाहेर थान में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पारंपरिक सरहुल नृत्य होगा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...