घाटशिला, जून 20 -- चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के हाथी प्रभावित गांवों में वन विभाग द्वारा हाथियों से सुरक्षा के लिए लगाई गई सोलर लाइटें भी अब खतरे में हैं। हाथी इन लाइटों को तोड़ रहे हैं।कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव में लगाई गई 12 सोलर लाइटों में से 6 को हाथियों ने तोड़ दिया। इनमें से 4 लाइटों के पाइप चोरी हो गए, जबकि 2 पाइप ग्रामीणों ने सुरक्षित रखे हैं। टूटी हुई लाइटें वन कर्मियों ने ले ली हैं।बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में एक सोलर लाइट आंधी से टूट गई, वहीं लोधाशोली पंचायत के कलसीमूंग गांव में 4 में से 1 लाइट खराब है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- चाकुलिया: खेतों में धान का बिचड़ा रौंद रहे हैं हाथी, किसान परेशान ने आरोप लगाया कि वन विभाग सोलर लाइटों का उचित रखरखाव नहीं कर रहा है और खराब लाइटों की मरम्मत भी नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दु...