घाटशिला, मार्च 31 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड-11 के नया बाजार में मुख्य बाजार में सड़क किनारे नाला की सफाई होने का कार्य जारी है। नगर पंचायत के सफाई कर्मी सोमवार को नाला साफ करने में जुटे रहे। वार्ड 11 की नव निर्वाचित वार्ड सदस्य मौसमी मल्लिक की देखरेख में सफाई का काम हो रहा है। मल्लिक ने कहा कि वार्ड-11 को साफ सुथरा बनाने के लिए उनका प्रयास जारी है। नाला की सफाई होने से नाला जाम नहीं होगा। कचरा साफ हो जाने से दुर्गंध भी नहीं फैलेगी। इससे आमलोगों को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वार्ड 11 को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...