घाटशिला, मार्च 26 -- चाकुलिया। चाकुलिया में 27 मार्च को नागानल मंदिर से रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। ‌ इसे लेकर नगर पंचायत के प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर सड़कों और नालियों की साफ-सफाई हो रही है।‌ नगर पंचायत के सफाई कर्मी मुख्य सड़क समेत अन्य सड़कों की सफाई करने में जुटे हैं।‌ सड़कों के किनारे की नालियों के भी सफाई की जा रही है। ‌नागानल मंदिर की भी साफ-सफाई होगी। सफाई के सुपरवाइजर असीम नाथ के नेतृत्व में सफाई अभियान जारी है। ‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...