चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने लगाए साल के पौधे
घाटशिला, अगस्त 13 -- चाकुलिया। हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को जोहार भारत फाउंडेशन की संस्थापक पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में ओडिशा के मयूरभंज जिला के जामदा ब्लॉक के रांगामटिया गांव में साल के पौधे का रोपण रोपण किया गया। मौके पर साल के 50 पौधे लगाये गये। पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि हाथी जंगल की शान हैं। उनको सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। जंगल को भी सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी हम सभी पर है। सभी के सहयोग से ही जंगल और वन्य प्राणी सुरक्षित रह सकते हैं। मौके पर दीनबंधु हांसदा, बासी सोरेन, निशा मुर्मू, पालू राम हेम्ब्रम, मानसिंह टुडू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.