घाटशिला, मार्च 20 -- चाकुलिया। जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड की श्यामसुंदरपुर पंचायत स्थित धोड़शोल गांव में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा कलश में जल अर्पित कर किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक अनिल कुमार ने बताया कि जल अर्पण दिवस के आयोजन के लिए धोड़शोल गांव का चयन इसकी विशिष्ट उपलब्धि के कारण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गौरव उन्हीं गांवों को दिया जा रहा है, जहां हर घर नल से जल योजना के तहत शत-प्रतिशत घरों में पानी का संयोजन सुनिश्चित कर लिया गया है। यह दिवस ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की महत्ता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।इस अवसर प...