घाटशिला, अप्रैल 5 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शनिवार को झामुमो नेताओं ने काम बंद करा दिया। इस दौरान संवेदक के मुंशी द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर झामुमो नेताओं ने जमकर फटकार भी लगाई। जानकारी हो कि केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग की निधि से करीब 52 लाख रुपए की लागत से चार कमरों वाले भवन एवं शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। झामुमो नेताओं का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी वाले फ्लाई ऐश, निम्न स्तरीय गुणवत्ता वाला सीमेंट और छड़ आदि का प्रयोग हो रहा है। मजदूरों को भी सरकार द्वारा निर्धारित दर से मजदूरी नहीं दी जा रही है। योजना स्थल पर योजना की जानकारी से संबंधित कोई सूचना पट्ट नहीं लगा है। संवेदक रामेश्वरम ...