घाटशिला, मई 21 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन एवं जिला कमेटी के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मो. गुलाब, बलराम महतो, पिटला दास, मुखिया राधानाथ मुर्मू, राजा बारिक, बापी नंदी, अजित कुमार गोप, झंटू भोल सहित कई कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...