घाटशिला, मार्च 8 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जोभी प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ तीन बच्चे ही पढ़ते हैं।‌ पुरानी ग्राम शिक्षा समिति को जानकारी दिए बिना ही मनमानी तरीके से नई ग्राम शिक्षा समिति का गठन कर लिया गया है। विद्यालय की पारा शिक्षिका द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इसको लेकर शनिवार को ग्राम प्रधान विद्युत महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नाम बीआरसी में ज्ञापन सौंपा।‌ ज्ञापन में जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय का माहौल ऐसा बना दिया गया है कि बच्चे डर से विद्यालय नहीं आते हैं। विद्यालय में सिर्फ तीन बच्चे ही पढ़ने के लिए आते हैं। कहा गया है कि विद्यालय में कई प्रकार की अनियमित...