चाकुलिया : जमुआ गांव में पेयजल के लिए हाहाकार, विरोध प्रदर्शन
घाटशिला, मई 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। प्रखंड की जमुआ पंचायत के जमुआ गांव और उसके टोलों में जन प्रतिनिधियों और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उदासीनता से प्रचंड गर्मी के इस दौर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। इस पंचायत में अधिकांश सोलर जल मीनार खराब हैं। इनकी मरम्मत नहीं हो रही है। गुरुवार को पिकेट टोला के ग्रामीणों ने खराब जल मीनार के पास मरम्मत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पिकेट टोला में सोलर जल मीनार पिछले छह महीना से खराब है। करीब 30 परिवारों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी है। ग्रामीण पीने के पानी के लिए दूसरे टोलों पर निर्भर हैं। यह भी पढ़ें- तीन साल से पानी नहीं, मोबाइल चार्जिंग केंद्र बना सोलर जलमीनार जबकि नहाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए उन्हें कुएं के पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जल मीनार के पास ही आंगनबाड़ी केंद्र संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.