घाटशिला, अप्रैल 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिला में सर्वाधिक हाथी प्रभावित चाकुलिया वन क्षेत्र के चाकुलिया और बहरागोड़ा प्रखंड के किसान गरमा धान और सब्जियों की फसलों की रक्षा के लिए जंगली हाथियों से जंग लड़ रहे हैं। अपनी जान को जोखिम में डालकर रतजगा कर रहे हैं। क्षेत्र के हाथी प्रभावित पंचायतों के किसानों के लिए जंगली हाथी एक आपदा साबित हो रहे हैं। फसलों को बर्बाद कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन दिनों खेतों में गरमा धान की फसल पकने लगी है। इसके साथ ही जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ने लगा है। कई हाथियों का दल पहले से ही क्षेत्र में भ्रमणशील है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: घाघरा में हाथियों के दल ने आम, कटहल और काजू की फसल को नष्ट किया विगत रात ही घाटशिला से 25 जंगली हाथी आ पहुंचे हैं। वन विभाग हाथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.