घाटशिला, अप्रैल 8 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जुगीतुपा पंचायत के सोनाहारा के पास पेड़-पौधों से आच्छादित प्रमुख धार्मिक स्थल खोड़ी पहाड़ी का वन विभाग के तहत तीन करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। इसका निरीक्षण करने पहुंचे विधायक समीर कुमार मोहंती से किसानों ने खोड़ी पहाड़ी के पास सालुआडीह में सफेद मिट्टी की खुदाई से बने तालाबनुमा गड्ढों के पास चेकडैम निर्माण करवाने की मांग की। विधायक ने किसानों को भरोसा दिया कि शीघ्र ही यहां पर चेकडैम निर्माण की पहल होगी। यहां पर चेकडैम बन जाने से सात गांव के किसानों को तालाब नुमा गड्ढों में संरक्षित पानी से सिंचाई की सुविधा मिलेगी। जानकारी के मुताबिक खोड़ी पहाड़ी के पास 70 - 80 के दशक में सफेद ( खोड़ी) मिट्टी का खनन बड़े पैमाने पर होता था। यहां की मिट्टी कोलकाता भेजी जाती थी। खनन के कारण...