घाटशिला, मार्च 19 -- चाकुलिया,संवाददाता। चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के पास ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गयी। इसमें कार सवार तीन युवकों में एक की मौत, जबकि दो युवक घायल हो गये। घटना बुधवार रात की है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, घायल दोनों युवक चाकुलिया निवासी मोहित महतो और सन्नी यादव बताये जा रहे हैं। घायलों को सीएचसी से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी कारजानकारी के मुताबिक तीनों युवक कार (जेएच-05ईई-9903 )से चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने सड़क के किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर (जेएच- 22एफ-1986) को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही कार सवार एक युवक की मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों...