चाकुलिया : कुहासा और आंधी से 70 फीसदी काजू का उत्पादन कम
घाटशिला, मई 12 -- चाकुलिया, संवाददाता। काजू उत्पादन के लिए मशहूर चाकुलिया प्रखंड में इस वर्ष काजू का उत्पादन कम होने के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काजू का 70% उत्पादन कम हुआ है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसकी मुख्य वजह काजू के पेड़ों पर फूल और फल के मौसम में कुहासा और आंधी है। जानकारी के अनुसार, चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी अनेक किसानों की अपनी रैयती जमीन पर काजू जंगल हैं। काजू के उत्पादन से साल में एक बार किसानों को अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव में कई किसानों की जमीन पर काजू के जंगल हैं। गांव के किसान रामचंद्र सिंह की जमीन दो एकड़ और दलगोविंद सिंह की जमीन पर दो एकड़ काजू के जंगल हैं। इन दोनों किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.