घाटशिला, अप्रैल 2 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन वैसी लड़कियों को दिया जाएगा, जिन्होंने अपना चौदहवां जन्म दिन मना लिया है और पंद्रहवां जन्म दिन अभी नहीं मनाया है। मतलब 14 वर्ष एवं 15 वर्ष के बीच के आयु वर्ग की बालिकाओं को यह वैक्सीन दिया जाना है। इससे महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से बचाव होगा। कहा कि यह अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में अगले तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) तक लगातार चलेगाl मौके पर सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, उत्पल सीट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, विकास साव, मंजू कुमारी, मंजू रानी मुंडा, प्रेमशिला मुर्मू, अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.