घाटशिला, मई 22 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया- कानीमहुली रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात को डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से ट्रेन से गिर कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बोरो निवासी फूलचंद सबर(24) नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक फूलचंद अपने दोस्तों के साथ पुरुषोत्तम एक्स्प्रेस से ओडिशा के खुरदा रोड नामक जगह पर काम करने जा रहा था। इसी दौरान चाकुलिया-कानीमहुली रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पोल संख्या 177/24 और 177/22 के बीच गिर गए। हादसे में शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। सूचना पाकर गुरुवार की सुबह थाना के एएसआई पीतांबर मंडल पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...