चाकुलिया: 30 जून को आनंद मार्ग विद्यालय में आयोजित होगा रक्तदान शिविर
घाटशिला, जून 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया के भालुकबिंदा स्थित मेम कल्ब से सटे शहीद चानकू महतो चौक के पास आनंद मार्ग विद्यालय प्रांगण में आगामी 30 जून को हूल दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह रक्तदान शिविर कुड़मी संस्कृति विकास समिति और जनशक्ति कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु मंगलवार को बैनर लगाया गया। शिविर को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, कोकिल चंद्र महतो, गिरीश चंद्र महतो, विद्यालय के प्रधानाध्यापक परिमल महतो, सोनाहातू पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, बापी मल्लिक, नीलामय महतो, काली पदो महतो, मनोरंजन महतो, यासीन खान समेत अन्य उपस्थित थे। स्वपन कुमार महतो ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.