घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में विगत रात्रि को 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर के पीछे एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही रात में चाकुलिया थाना के एसआई अजीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.