चाकुलिया: हिंदुस्तान असर: सरडीहा पंचायत सचिवालय भवन की सफाई का कार्य शुरू
घाटशिला, जून 11 -- चाकुलिया: लोकप्रिय हिंदी दैनिक हिंदुस्तान के गुरुवार के अंक में चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत सचिवालय का खस्ता हाल से संबंधित समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत सचिवालय भवन की साफ सफाई का कार्य सुबह से ही शुरू हो गया है। विदित हो कि पंचायत सचिवालय भवन के आसपास लंबी लंबी झाड़ियां उगी थीं। भवन के पिछले भाग में तो भवन की खिड़कियों तक झाड़ियां पहुंच गई थीं। समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत के मुखिया दानगी सोरेन ने सफाई का काम शुरू करवा दिया है। झाड़ियों को साफ करने में कई मजदूर लगे हैं। प्रभारी पंचायत सचिव सुकुमार घोष ने कहा कि पंचायत सचिवालय भवन की रंगाई पुताई भी होगी। पेयजल के लिए सोलर जल मीनार स्थापित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.