चाकुलिया: हाथी ने नपं अध्यक्ष के घर की चहारदीवारी को तोड़ा
घाटशिला, जून 2 -- चाकुलिया: चाकुलिया में जंगली हाथियों का उपद्रव लगातार बढ़ रहा है। स्थिती यह है कि नगर पंचायत क्षेत्र में भी घुसकर हाथी तोड़फोड़ कर रहे हैं। विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित दीघी के सिद्धो - कान्हो चौक पर स्थित नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन के घर की चहारदीवारी को तोड़ दिया और आम के पेड़ से आम खाया। दरअसल, भोजन और पानी की तलाश में जंगली हाथी भटक रहे हैं। जंगलों से बाहर निकल कर गांवों में घुस रहे हैं। इन दिनों हाथी आम और कटहल खाने के लिए गांवों में घुस रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला में कई हाथी पिछले 20 दिनों से तोड़फोड़ कर रहे हैं। हाथियों ने गौशाला परिसर में आम और कटहल की फसल को खाकर और रौंद कर बर्बाद कर दिया है। हाथियों के उपद्रव से गौशाला प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.