चाकुलिया: हाथियों की निगरानी के लिए एआई कैमरा लगाने की गति धीमी
घाटशिला, जून 25 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के हाथी प्रभावित गांवों के आसपास हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग के तहत एआई कैमरा लगाने का कार्य धीमी गति से हो रहा है। एक माह पूर्व ही कई जगहों पर कैमरा लगाने के लिए वन विभाग द्वारा टावर का निर्माण कर दिया गया। परंतु एक माह बाद भी कैमरों का अतापता नहीं है। बनाए गए टावर दर्शन की वस्तु बनकर रह गए हैं। विदित हो कि वन विभाग द्वारा 10 एआई कैमरा लगाने की योजना है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। हाथी प्रभावित राजाबासा, माचाडीहा, कलसीमूंग समेत अन्य कई जगहों पर एक माह पूर्व ही टावर लगा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हाथियों की निगरानी के लिए जल्द लगाए जाएंगे एआई कैमरे : वनपाल परंतु कैमरे नहीं लगे हैं। इसको लेकर हाथियों से परेशान ग्रामीण सवाल खड़ा कर रहे हैं। विगत बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों और विभिन्न व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.