चाकुलिया: हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से
घाटशिला, मई 25 -- चाकुलिया: चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से हो रही है। इससे जंगल उजड़ रहे हैं। साल, काजू समेत अन्य प्रजाति के पेड़ों को दिन दहाड़े काट कर लोग लकड़ियों को ले जा रहे हैं। वन विभाग इस पर रोक लगाने में विफल है। जानकारी के मुताबिक कई गांवों के लोग हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में आते हैं। पेड़ों को काट कर लकड़ियों को काट कर गट्ठर बनाते हैं। उसके बाद साइकिल पर लाद कर ले जाते हैं। वहीं अकासिया पेड़ों की लकड़ियों को पीक अप वैन से ले जाया जाता है। प्रतिबंधित अकासिया पेड़ की लकड़ियों का उपयोग साबुन कारखानों में जलावन के रूप में होता है। दरअसल, गर्मी के दिनों में यहां के जंगलों में लोग आग लगा देते हैं। इससे पेड़ झुलस जाते हैं। बाद में पेड़ों को काट लेते हैं। हवाई पट्टी क्षेत्र में कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.