घाटशिला, जून 8 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बाजपेयी नगर में सोमवार की सुबह एक गाय एक खाली पड़े सेफ्टिक टैंक में गिर गई। टैंक में गिरने के कारण गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और अंदर ही फंस कर रह गई। गाय के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने फौरन ध्यान फाउंडेशन की गौशाला को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गौशाला प्रबंधन द्वारा तुरंत एक जेसीबी को मौके पर भेजा गया।​इसके बाद स्थानीय युवकों ने मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से गाय को सेफ्टिक टैंक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गाय के सुरक्षित बाहर आने के बाद घायल गाय का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 10 फुट गहरा सेफ्टी टैंक खाली था। इस व्यवहार में नहीं...