घाटशिला, मार्च 18 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड स्थित सुनसुनिया जंगल के पास भालभूमगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार को एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार चड़ईडुबा गांव निवासी कुंवर मांडी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। विधायक समीर कुमार मोहंती की अनुपस्थिति में झामुमो नेता साहेब राम मांडी, जगन्नाथ महतो, विधान मांडी बबलु हेंब्रम आदि सीएचसी पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। बेहतर इलाज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...