चाकुलिया: सांपधरा में हाथी ने केला और कटहल की फसल को बर्बाद किया
घाटशिला, मई 15 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत क्षेत्र के सांपधरा गांव में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के डर से ग्रामीण रतजगा करते रहे। हाथी ने गोसाई हेंब्रम के बागान में घुस कटहल और केला के पेड़ों को ताड़ा। हाथी ने कटहल तोड़कर खाया और बर्बाद भी कर दिया। केला के पेड़ों को भी तोड़ डाला। इससे गोसाई हेंब्रम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गांव में तोड़फोड़ करने के बाद हाथी पास के जंगल में चला गया। जंगल में हाथी के रहने से ग्रामीण भयभीत हैं। विदित हो कि चाकुलिया वन क्षेत्र में सरडीहा पंचायत सर्वाधिक हाथी प्रभावित है। इसी पंचायत क्षेत्र से होकर जंगली हाथी पश्चिम बंगाल में आवाजाही करते हैं। इसके कारण इस पंचायत के गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.