घाटशिला, अप्रैल 4 -- चाकुलिया:चाकुलिया प्रखंड सभागार में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई और नये आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नवीन पुरती ने की। फेयर प्राइस दुकानदारों की ओर से दोनों पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर और गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फेयर प्राइस दुकानदार मौजूद रहे। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप महतो ने राकेश कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने नए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव दिलीप राणा, महिला समूह की अध्यक्ष हीरामनी हांसदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.