घाटशिला, मार्च 17 -- चाकुलिया: पवित्र रमजान माह के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी रविंद्र नाथ मिश्रा और कांग्रेस नेत्री फिजा परवीन ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए 11 जरूरतमंद मुस्लिम बहनों के बीच वस्त्रों का वितरण किया।इस अवसर पर समाजसेवी रविंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि रमजान का महीना बेहद पवित्र और इबादत का महीना है। यह समय हमें दूसरों की मदद करने और समाज में प्रेम-भाईचारा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशी तभी पूरी होती है, जब हम अपने साथ-साथ दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान ला सकें। इस अवसर पर हसीना बीवी, रहमतुल, खांदी बीवी और राजी परवीन समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.