चाकुलिया: सबर छात्रा की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
घाटशिला, मई 23 -- चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के मुढ़ाठाकुरा गांव की 20 वर्षीय सबर छात्रा द्वारा विगत पांच अप्रैल को आत्महत्या करने के मामले में आरोपी युवक पोड़ामहुली निवासी पीयूष महतो को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीयूष महतो के खिलाफ मृतका सबर छात्रा के पिता ने विगत छह अप्रैल को कांड संख्या 21/26 धारा 108 बीएनएस के तहत प्राथमिक की दर्ज कराई थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि पीयूष महतो ने शादी का झांसा देकर उनकी पुत्री का शारीरिक शोषण किया था। शादी करने से इनकार करने के बाद उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीयूष महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.