चाकुलिया: सड़क के किनारे खुला भेल चेंबर दे रहा है दुर्घटना को दावत
घाटशिला, जून 8 -- चाकुलिया: चाकुलिया में रेलवे के अंडरपास से हवाई पट्टी जाने वाली सड़क के किनारे पंप हाउस नंबर दो के पास खुला भेल चेंबर दुर्घटना को दावत दे रहा है। पिछले 15 दिनों से भेल चेंबर का ढक्कन खुला हुआ है। चेंबर में जलापूर्ति के लिए पाइप है और उसमें चाबी लगी होती है। मरम्मत के बाद चेंबर का ढक्कन नहीं लगाया गया है। इस स्थिति में यहां दुर्घटना हो सकती है। बाइक सवार या साइकिल सवार के गड्ढे में गिरने की घटना हो सकती है। कोई मवेशी भी इसमें गिर सकता है। नगर पंचायत के पदाधिकारी इससे अनजान बने हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भेल चेंबर का ढक्कन लगाना जरूरी है। अगर चेंबर इसी तरह खुल रहा तो यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.