घाटशिला, मार्च 11 -- चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में पुराना बाजार के स्टील फैक्टरी स्थित श्याम वाटिका में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में 26 वां दो दिवसीय श्याम महोत्सव 27 और 28 मार्च को आयोजित होगा। इसकी तैयारियों में समिति के लोग जुट गए हैं। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे से श्याम वाटिका में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा। वहीं 28 मार्च को सुबह 7 बजे से नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह निशान यात्रा श्याम वाटिका पहुंचकर समाप्त होगी। तत्पश्चात पूजा अर्चना होगी और संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक गोविंद धामानी, मनोज वर्मा, प्रेम सोनी और माही गर्ग तथा चाकुलिया के अमित शर्मा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। श्याम महोत्सव में...